संभल की घटना के विरोध में प्रदर्शन।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सम्भल की घटना को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

0 राष्ट्रपति जिलाधिकारी नामित ज्ञापत सम्बंधित को सौपा

0 सम्भल की घटना की जाँच माननीय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराये जाने की माँग

सोनभद्र। भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति नामित ज्ञापन जिला अधिकारी प्रतिनिधि को सौपा। जिला अध्यक्ष रविकांत ने बताया कि बीते दिनांक 24 नवम्बर 2024 को उत्तर प्रदेश के संम्भल जनपद में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान उ०प्र० सरकार के स्थानीय प्रशासन के गलत मैनेजमेन्ट के कारण यहाँ पर घोर अराजकता एवं दंगा हुआ। इस दंगे में चार नवयुवकों की जान चली गई एवं कई आम नागरिक और पुलिस कर्मी घायल हुए। महोदया यहाँ पर आज तक लोग घर से बाहर निकल नहीं रहे हैं पुलिस के अनुचित रवैये के कारण लोगों में भय बना हुआ है यहाँ की स्थिति आजतक बिगड़ी हुई है बाहरी लोगों का आना जाना बन्द है

स्कूल, कॉलेज एवं बाजार भी बन्द है। आम जनता परेशान हैं। पुलिस द्वारा अज्ञात के नाम पर घरों में घुस घुसकर निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से सराब हो गई है।
वही आपसे हमारी पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) मॉग करती है कि इस घटना की निष्पक्ष जाँच माननीय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में करायी जाये। तथा अज्ञात के नाम पर निर्दोष लोगों को न फसाया जाये। यहाँ के माहौल को शीघ्र ही भाई चारा का सन्देश देकर शान्ति एवं सद्भाव पूर्ण किया जाये एवं निर्दोष लोगों को तत्काल छोड़ा जाये।
इस दौरान रवि शंकर चंद्रशेखर अरुण कुमार सुरेंद्र संदीप विनोद कमलेश हीरालाल रवि राव अनुराग रोहित विजय अमित सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?