हाइवे पर टिपर से गिरे बोल्डर बन रहे सड़क हादसा के कारण,बाइक सवार पत्रकार घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पत्थर खदान से बोल्डर लोडकर निकलती है ओवरलोड टिपर

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में आज यातायात माह का समापन चोपन थाना क्षेत्र के डाला में एक भव्य कार्यक्रम के साथ मनाया जाएगा तो वही स्टेट हाइवे 5 A हाथीनाला -नारायनपुर मार्ग से सटी पत्थर खदानों से निकलने वाली बोल्डर लदी टिपर ट्रकों से गिरे बोल्डर सड़क हादसे का कारण बन रहे है जिस पर यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस का ध्यान नही जा रहा है। बीती रात  डाला में बारी स्थित फ्लाई ओवर पर फैले पत्थर से एक बाइक पत्रकार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया जिससे उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी और वह भी घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 9 बजे डाला से चोपन की तरफ एक बाइक से जा रहे पत्रकार बृजेश शर्मा पुत्र रामनाथ शर्मा 44 वर्ष निवासी डाला बारी स्थित हाथीनाला-नारायनपुर राज्य मार्ग के फ्लाई ओवर पर गिरे पड़े पत्थर से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर सड़क पर ही गिरे पड़े रहे, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट लग गयी। वहीं गनीमत रही कि उस दौरान वहा से कोई तेज रफ्तार वाहन नहीं गुजरा जिससे बड़ी दुर्घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। मार्ग से गुजर रहे राहगीरों व स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर पहुंचा दिया गया।


घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि स्थानीय पत्थर खनन क्षेत्र से पत्थर को परिवहन कर रहे तेज रफ्तार टीपर वाहनों से पत्थर गिर कर हाइवे पर यहाँ-वहाँ पड़ा रह जाता है। पत्थर से आए दिन आने जाने वाले बाइक व अन्य वाहन सवार अनियंत्रित होकर घायल हो जाते है। हाइवे पर गिरे पत्थर से बड़ी घटना दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रह रही है। यदि टीपर वाहनों से हाईवे पर गिर रहे पत्थरों पर रोकथाम नहीं लगाया गया तो बड़ी दुर्घटना भी घटित हो सकती है। टीपर वाहनों से हाइवे पर गिर रहे पत्थर पर रोकथाम कराए जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कंपनी सहित खनिज विभाग व स्थानीय प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?