उत्तर प्रदेश मिड डे मील वर्कर यूनियन ने किया विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

0 अपनी 7 सूत्री मांग को लेकर डीएम प्रतिनिधि को सौप पत्र

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परसों में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश मिड डे मील वर्कर यूनियन के पदाधिकारी द्वारा अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी नामित ज्ञापन प्रतिनिधि को देकर बुलंद की आवाज।

वही जिला अध्यक्ष सुनीता विश्वकर्मा ने बताया कि हम रसोइया कर्मी बहुत अल्प मांनदेह और बेहद कठिन परिस्थितियों में अपने कार्य को वर्षों से कुशलता पूर्वक संपादित करती आ रही हैं। मिलने वाली मानदेय की राशि भी आज तक कभी भी नियमित रूप से नही मिली। वर्तमान समय में भी के माह का मानदेय बकाया है।
न तो कोई स्वास्थ्य सुविधा है और न ही जीवन बीमा। नवीनीकरण के नाम पर मनमाने ढंग से निष्कासन आम बात हो गई है। धुंआ मुक्त प्रदेश में हम जुगाड की लकड़ी में खाना पकाने के लिए बाध्य हैं। गैस

सिलेंडर नुमाइस की सामान भर हैं। खाना बनाने के साथ सफाई कर्मचारी से लेकर चपरासी तक के सारे काम करने पड़ते हैं। कोई आकश्मिक और बीमारी का कोई अवकास नहीं मिलता।

अतः आपसे अनुरोध है कि हमारी निम्न मांगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर उन्हें पूरा करते हुए हम रसोईया कर्मियों को भी सामान्य जीवन जीने का हक प्रदान करने की कृपा की जायेगी।
1_ उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश के अनुरुप न्यूनतम वेतन और वर्ष 2005 से अब तक का एरियर भुगतान कराया जाय।

  1. 45 वे भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिश के अनुरूप रसोईया कर्मियों के स्थाई करण न्यूनतम वेतन, ईएसआई व ईपीएफ की सुविधा, सेवा निवृत्ति पर ग्रेड्यूटी और पेंशन की सुविधा की गारंटी की जाय। 3_अब तक सम्पूर्ण बकाया मानदेय तत्काल भुगतान किया जाय।

4_ जिले में विभिन्न वि‌द्यालयों के सन्नविलयन (कंपोजिट) की दशा में रसोईया कर्मियों की अबाध सेवाओं की गारंटी की जाय।

  1. पूरे 12 माह का मानदेय अनुमन्य किया जाय।
  2. 4_ सभी विद्यालयों को एक सर्कुलर जारी किए जाने वाले दुर्व्यवहार पर रोक लगाई जाए। और उत्पीडन की घटनाओं और यौन दुर्व्यहार के विरुद्ध त्वरित न्याय के लिए जेंडर सेल गठित की जाय।

5_वि‌द्यालयों में खाना बनाने के कार्य के अलावा अन्य कार्यों में नियोजित कर कराई जाने बाकी बेगार पर रोक लगाने के लिए आदेशित किया जाय।

6_ वि‌द्यालयों के बन्द किए जाने की दशा में रसोईया कर्मियों को भी अन्य वि‌द्यालयों में समायोजित किया जाय। 7_ विद्यालयों से अकारण इस सत्र में दुर्भावना वश सेवा से निकाली गई सभी रसोईया कर्मियों की मांग पूरी की जाए।इस दौरान शांति देवी संगीता गीत कमलावती पुष्पा विमला देवी संगीत रंगीला संजू विमली चंपा अनीता सहित कई लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?