अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सूबे के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग व जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल का आगमन कल हो रहा है।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डाॅ0 अरूण कुमार का जनपद में भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। वन मंत्री का कल दोपहर 12.00 बजे सर्किट हाउस में होगा जहाँ जनपद के जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता करेंगें।
इसके बाद अपरान्ह 12.50 बजे सरबल घोरावल में भगवान श्री चित्रगुप्त के मन्दिर स्थापना हेतु भूमि पूजन करेंगे। अपरान्ह 01.30 बजे संत भगवान इण्टर कालेज में वृक्षारोपण करेंगें। वन मंत्री का अपरान्ह 02.00 बजे फासिल्स पार्क सलखन में आगमन होगा और फासिल्स पार्क का निरीक्षण करेंगे, अपरान्ह 03.00 बजे रेनुकूट वन का निरीक्षण करेंगे। वन मंत्री अपरान्ह 04.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जनप्रतिनिधियों, औद्योगिक व्यापारियों, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला उद्योग अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारियों एवं समस्त क्षेत्रीय वनाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगें।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डाॅ0 अरूण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल भी प्रतिभाग करेंगें।










