सर्राफा व्यापारी से बन्दूक की दिखा कर 50 लाख रुपये के जेवर लुटे,एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अशोक

कौशाम्बी(उत्तर प्रदेश)। जिले में 24 घंटे के अंदर बेखौफ बदमाशो ने लूट की दूसरी घटना को अंजाम दिया है,बदमाशो ने सर्राफा व्यापारी से लगभग 50 लाख की लूट की है,लूट कर रहे बदमाशो में से एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के उदहिन बुजुर्ग गांव के पास की है जहा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर के रहने वाले सर्राफा व्यापारी उदिहीन बाजार से अपनी सर्राफा की दुकान बंद कर वापस अपने घर जा रहे थे,जैसे ही वह उदिहीन बाजार से आगे पहुंचे घात लगाकर बैठे बदमाशो ने उनसे गण प्वाइंट पर लूट की है,बदमाशो ने सर्राफा व्यापारी के पास से लगभग 10 किलो चांदी,500 ग्राम सोना सहित नगदी लूट ली और फरार होने लगे,शिर मचाने पर ग्रामीणों ने बदमाशो को दौड़ा लिया और एक बदमाश को पकड़ लिया।वही बाइक सवार दो बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया।लूट की घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी कर फरार बदमाशो की तलाश में जुटी हुई है।घटना की सूचना पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स फरार बदमाशो की तलाश में जुट गई है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?