120 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

प्रयागराज से दो तस्कर हेरोइन खरीदने आये थे दो तस्कर

पुलिस ने 120 ग्राम हेरोइन इनके पास से किया बरामद

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की एसओजी और सदर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने हेरोइन तस्करी करने वाले एक महिला सहित तीन तस्करो को गिरफ्तार किया है,जिनके कब्जे से 120 ग्राम हेरोइन जिसकी अनुमानित कीमत पुलिस ने 12 लाख रुपये बताया है। 

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज एसओजी व सदर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर परासी पाण्डेय शहीद उद्यान  के पास से एक महिला सहित तीन तस्करो को 120 ग्राम हेरोइन जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये को बरामद करते हुए गिरफ्तार किया।

पुलिस ने मनीषा सिंह पुत्री जितेन्द्र चन्द्रवंशी (कहार) 29 वर्ष,  निवासी ग्राम कुंडाडीह थाना म्योरपुर, चन्द्रकान्त गौतम पुत्र शोभनाथ 43 वर्ष, निवासी मुनाई थाना मांडा प्रयागराज जनपद प्रयागराज, धर्मवीर उर्फ पंकज सरोज पुत्र विमला शंकर सरोज 35 वर्ष,  निवासी टिकेरी, थाना मांडा जिला प्रयागराज को गिरफ्तार किया। वही इस तस्करी में वांछित तीन आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है।

उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सदर पर धारा 8/21/27ए/29/60 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है

पुलिस ने जब गिरफ्तार तस्करो से पूछताछ की तो महिला तस्कर मनीषा सिंह ने बताया कि चन्द्रकान्त गौतम व धर्मवीर उर्फ पंकज हमसे हीरोईन खरीदने के लिए प्रयागराज से रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र आये थे, जिन्हे 120 ग्राम हेरोईन देने के लिए मैं म्योरपुर से रॉबर्ट्संगज आयी थी इन लोगों के पास पैसा कम होने के कारण इन्हें मैने 90 ग्राम ही हेरोइन दी थी शेष 30 ग्राम हेरोइन अपने पास रख ली थी। हम लोग यहां से निकलने ही वाले थे कि आप लोगों ने मुझे पकड़ लिया। महिला ने बताया कि धर्मवीर उर्फ पंकज से मेरे पिता जितेन्द्र उर्फ मुन्ना कहार की मुलाकात गुरमा जेल सोनभद्र में हुई थी। जब दोनों जेल से बहार आये ते हेरोइन बेचना शुरू कर दिया।
चन्द्रकान्त ने पूछताछ में बताया कि वह इससे पहले जौनपुर से हेरोइन में, बरेली से नकली नोट में, बिहार से गांजा के प्रकरण में जेल जा चुका है। अपने मित्र धर्मवीर उर्फ पंकज के कहने पर रॉबर्ट्सगंज से हेराइन लेने आया था।
वही तस्कर धर्मवीर उर्फ पंकज ने बताया कि इससे पहले वह थाना बभनी से गांजा के प्रकरण में जेल गया था वहीं पर उसकी मुलाकात जितेन्द्र उर्फ मुन्ना कहार से हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद हम दोनों ने हेरोइन बेचना शुरू कर दिया। अपने मित्र चन्द्रकान्त गौतम को हेरोइन खरीदवाने के लिए आया था कि आप लोगों ने पकड़ लिया। 

इन तस्करो को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सदर सत्येन्द्र , प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा एसओजी, उ0नि0 कमल नयन दुबे चौकी प्रभारी कस्बा सोनभद्र, हे0का0 रमेश चन्द्र यादव, हे0का0 मनीष कुमार, जय प्रकाश सरोज एसओजी शाखा, सत्यम पाण्डेय एसओजी शाखा, का0 शैलेश, महिला सिपाही प्रियंका शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?