अमित मिश्रा
सोनभद्र(उप्र)। जनपद में सलखन स्थित फासिल्स पार्क का जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए सलखन फासिल्स पार्क पर सभी मूलभूत सुविधाएं करायी जाये उपलब्ध।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित डीएफओ कैमूर बिहार को निर्देशित करते हुए कहा कि फासिल्स पार्क के सुरक्षा हेतु लगाये गये तार की फिनिसिंग करायी जाये और पार्क के आस-पास की साफ-सफाई की व्यवस्था फासिल्स पार्क को देखने के लिए आने वाले आगन्तुक पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए आने-जाने वाले रास्ते का मरम्मत करायी जाये, पार्क में लोगों को पीने हेतु शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाये, शुलभ शौचालय का भी निर्माण कराया जाये।
सलखन फासिल्स पार्क के महत्वपूर्ण प्रचार-प्रसार करने हेतु जन मानस तक जानकारी पहुंचाने के लिए छोटे-छोटे वीडियो क्लीप बनाकर उसे प्रकृति चित्रण केन्द्र में चलाया जाये, जिससे कि अधिक से अधिक संख्या में लोग फासिल्स पार्क के ईतिहास को जान सके और उसे देखने हेतु जनपद में आयें।
इस दौरान डीएफओ कैमूर ने जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि फासिल्स पार्क के सौन्दर्यीकरण हेतु पर्यटन विभाग द्वारा डेढ़ करोड़ की धनराशि स्वीकृति की गयी है, जिसके माध्यम से पर्यटकों के बैठने हेतु दो ग्लोवर, नेचर ट्रेलर, प्रकृति चित्रण केन्द्र, सुरक्षा व्यवस्था के आवश्यक प्रबन्ध किये जायेंगें।
इस मौके पर डीएफओ कैमूर तापस मिहिर, अरविन्द कुमार, वन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहें।







