शोषित वंचित समाज जोड़ो महारैली से सपा और कांग्रेस को दिक्कत:ओपी राजभर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विक्रान्त

सिद्धार्थनगर(यूपी)। जिले के बाँसी तहसील के माघ मेला मैदान में शोषित वंचित समाज जोड़ो महारैली का आयोजन किया गया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आयोजित इस महारैली में प्रदेश सरकार में पंचायती राज व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री ओमप्रकाश राजभर के साथ पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने शिरकत किया।इस रैली में सैकड़ो की संख्या में सुहेलदेव समाज पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी के अलावा गरीब पिछड़े अन्य तबके के लोग पहुंचे।

रैली को ओमप्रकाश राजभर ने संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों , पिछड़ों को मुख्य धारा से जोड़ने का भरोसा दिलाते हुए उनके साथ तन मन से जुड़ने की अपील किया। वही मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस रैली के आयोजन का मकसद केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों की सहायता के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई जाती है लेकिन योजनाओं की जानकारी उन्हें न होने की वजह से वह उससे वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस महारैली के माध्यम से उन सारी ही योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस और सपा को काफी दिक्कत हो रही है। उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा के उप चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि मिड टर्म में होने वाला चुनाव सत्ता पक्ष का होता है। यह सम्मानित जनता भी जानती है।

उन्होंने कहा कि सारी सीटों पर किसी का मुकाबला नही है, सारी ही सीटें भाजपा के हिस्से में आयेंगी। वायनाड से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र है और सबको ही चुनाव लड़ने का हक है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?