आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले दो आरोपी युवक गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जनपद में शक्तिनगर थाना क्षेत्र के एक वायरल वीडियो में एक आदिवासी युवक को मारने-पीटने व उसके ऊपर पेशाब की घटना करने वाले वांछित दो युवकों को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्वीटकर्ता शिवा खरवार द्वारा ट्वीट किया गया कि “मेरे भाई पवन खरवार के मुंह में जबरन पेशाब करने वाले थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र के पेशेवर अपराधी हैं हम दलित आदिवासी को जीने का हक नहीं ।” थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा उक्त ट्वीट का तत्काल संज्ञान लेकर वादी पक्ष से वार्ता कर घटना क्रम की जानकारी की गई जिसमें वादी के भाई द्वारा बताया गया कि यह घटना 26 सितम्बर को समय लगभग 19.00 से 20.00 बजे के बीच की है । घटना, वादी/पीड़ित के मोहल्ले के ही लोगो के द्वारा कारित की गई है।

पीड़ित द्वारा यह भी बताया गया कि घटना के बाद पीड़ित तुरंत बैढ़न (मध्य प्रदेश) इलाज हेतु परिवार के साथ चला गया था तथा उनके द्वारा थाना/चौकी या UP-112 पर कोई सूचना नही दी गयी थी । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना शक्तिनगर पर धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(2), 109, 117 (2), 133 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा इस मामले में गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज वांछित दो आरोपियों श्रवण कुमार पुत्र शमशेर बहादुर 23 वर्ष निवासी निमियाटॉड और निखिल कुमार पुत्र रामजनम 21 वर्ष निवासी निमियाटॉड  को थाना शक्तिनगर अन्तर्गत पीडब्ल्यूडी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया ।

इन आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह, उ0नि0 योगेन्द्र पाण्डेय, उ0नि0 प्रकाश, हे0का0 जय प्रकाश, का0 केवल कुमार व का0 विनय शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?