ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने किया विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

नौ सूत्रीय मांगों को लेकर बुलंद की आवाज सौपा पत्र

सोनभद्र। ग्राम रोजगार सेवक पंचायत समिति वेलफेयर एसोसिएशन बैनर तले संगठन कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के आहवान पर ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष विनय पाण्डेय के नेतृत्व मुख्यमंत्री को सम्बोधित नौ सूत्रीय मांगो के सम्बन्ध में ज्ञापन सौपा गया। 

जिलाध्यक्ष ने बताया कि मनरेगा कर्मचारियों व रोजगार सेवक के सम्बन्ध में कई घोषणायें की गयी थी। जो तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी लागू नही हुए। ई०पी०एफ० फण्ड जो रोजगार सेवक के मानदेय से सरकार को जो अंशदान देना है वह भी मानदेय से काटा जा रहा है। लेकिन अभी तक खातो में जमा नही हो पाया और न ही ए०एच०आर० पालसी लागू नही हुए साथ ही मानदेय की बढ़ोत्तरी किया जाए। जिससे परिवार का भरण-पोषण हो सके। रोजगार सेवको को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाय।
जिलाध्यक्ष विनय पाण्डेय ने कहा कि अगर हमारी मांगो तत्काल प्रभाव से विचार नही किया गया तो हम लोग लखनऊ में जल्द ही बड़े आन्दोलन को बाध्य होगें।


इस मौके पर वेद प्रकाश, रामनरेश पांडे, मेराज अहमद, प्रदीप सिंह राणा, अशोक निषाद, संतोष कुमार, सुनील सिंह, भूपेन्द्र कुमार, प्रशांत, गिरीश, दिवाकर संजय, अमरेश चंद्र आदि उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?