नगर निकायों में सम्भव दिवस पर आई 22 शिकायतो का हुआ निस्तारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

नगर पालिका में आए 22 शिकायतो का हुआ निस्तारण

सोनभद्र नगर पालिका क्षेत्र में  के नाली की सफाई व पानी के सप्लाई पर विशेष ध्यान दिया जाय

सोनभद्र।शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से निस्तारण के लिये प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र में किया गया।

सोमवार को नगर पालिका परिषद में रूबी प्रसाद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद एवं विजय कुमार यादव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया।

जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 3, नगर पंचायत घोरावल में 2, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 3, नगर पंचायत ओबरा में 0, नगर पंचायत रेनुकूट में 2, नगर पंचायत पिपरी में 1, नगर पंचायत दुद्धी में 4, नगर पंचायत डाला बाजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 4, समस्त निकायों को मिलाकर कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

विजय कुमार यादव, अधिशासी अधिकारीनोडल अधिकारी, नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है।

इस दौरान जेई मनीष कुमार, सभासद अनवर अली, सन्त सोनी, विमलेश, अजीत सिंह, सुजीत, आकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1446
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?