दो लग्जरी वाहनों से 494 बोतल शराब बरामद,दो तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पुलिस ने 354.75 लीटर बरामद अवैध अंग्रेजी शराब की कीमत चार लाख रुपये बताया

सोनभद्र। जनपद में चोपन थाना पुलिस व आबकारी टीम को बड़ी सफलता मिली जब अन्तर्राज्यीय दो शराब तस्कर को 494 बोतलों में 354.75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जिसकी अनुमानित कीमत 04 लाख रूपये व कूटरचित नंबर प्लेट लगे दो चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में अनवरत ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। इस अभियान के तहत रविवार को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना चोपन व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा वाराणसी – शक्तिनगर राज्य मार्ग पर सलखन सूईया चट्टान मोड़ के पास से कुटरचित नंबर प्लेट लगे दो चार पहिया वाहन स्कार्पियो वाहन संख्या- JH18D2020 व डस्टर कार संख्या JH10BU8350  से 494 बोतलों में कुल 354.75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब  बरामद किया गया। इस दौरान मौके से दो तस्करो को गिरफ्तार किया गया जबकि दो तस्कर मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गए,जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस ने इस बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) B.N.S. 2023 का मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी है।

पुलिस को गिरफ्तार तस्करो ने पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग हरियाणा करनाल से अंग्रेजी शराब खरीद कर बिहार ले जा रहे थे कि स्कार्पियों वाहन का एक्सीडेन्ट हो गया जिसके कारण हम लोग यही पर रूके थे और शराब को डस्टर वाहन में शिफ्ट करने का प्रयास कर रहे थे कि तब तक आप लोग आ गये और आप लोगो को देखकर हमारे साथी विजय शर्मा पुत्र स्व0 रामेश्वर शर्मा निवासी महजपुरा थाना विक्रम जिला पटना बिहार और शनि यादव पुत्र अज्ञात निवासी पटना बिहार फरार हो गए। हम सभी लोग आपसी मिली भगत से हरियाणा करनाल से सस्ते दाम में शराब को खरीद कर बिहार राज्य में ले जाकर दुगने दामों पर मार्केट में बेचे देते है, इससे पहले भी हम लोग कई बार ऐसा कर चुके है। स्कार्पियों व डस्टर वाहन के बारे में पूछने पर पकड़े गये दोनो व्यक्तियों ने बताया कि स्कार्पियों वाहन का असली नम्बर BR02PA7387 है जिस पर हम लोग JH18D2020 नम्बर का फर्जी प्लेट लगाकर परिवहन कर रहे थे तथा डस्टर वाहन का असली नम्बर BR01HJ6845 है जिस पर हम लोग JH10BU8350 नम्बर का फर्जी प्लेट लगाकर परिवहन कर रहे थे।

पुलिस ने राहुल कुमार पुत्र सतेन्द्र सिंह निवासी महजपुरा थाना विक्रम जिला पटना बिहार उम्र करीब 38 वर्ष और अमित पुरोहित पुत्र स्व0 आनन्द किशोर निवासी 1एस, 22 प्रतापनगर शापिंग सेन्टर के पीछे अम्बेडकर पार्क के सामने थाना प्रतापनगर जनपद जोधपुर सिटी पश्चिम राजस्थान उम्र लगभग 24 वर्ष को गिरफ्तार किया।

पुलिस को इन वांछित आरोपी विजय शर्मा पुत्र स्व0 रामेश्वर शर्मा निवासी महजपुरा थाना विक्रम जिला पटना बिहार और शनि यादव पुत्र अज्ञात निवासी पटना बिहार की तलाश है।

इन तस्करो के पास से 494 बोतलों में कुल 354.75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 04 लाख रूपये है, दो चार पहिया वाहन , तीन कूट रचित नम्बर प्लेट, तीन मोबाइल फोन , एटीएम कार्ड- 01 अदद  ।
नगद 260 रूपये बरामद किया है।

इन शराब तस्करो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, निरीक्षक अपराध इरफान अली, आबकारी निरीक्षक रोहित कुमार, उ0नि0 सुरेश चन्द्र द्विवेदी चौकी प्रभारी गुरमा, हे0का0 नागेन्द्र पटेल, का0 सुनील कुमार यादव, का0 अजीत कुमार यादव, का0 रामप्रताप सिंह चौकी गुरमा, आरक्षी आशीष कुमार यादव आबकारी विभाग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?