स्वतंत्रता दिवस को लेकर जनपद में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था: डीसीपी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अजीत

गाजियाबाद। जनपद में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सार्वजनिक स्थानों पर राउंड द क्लॉक कड़ी निगरानी की जा रही है। कमिश्नरेट पुलिस ने चप्पे चप्पे पर चौकसी नजर रखे हुए है। दिल्ली सीमा से लगे क्षेत्रों में सुरक्षा के खास बंदोवस्त किए गए हैं। डीसीपी निमिष पाटिल ट्रांस हिण्डन ने बताया कि सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी निगरानी कर रहे हैं। शहर के सभी होटल बस अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस हर आने जाने वाले पर नजर रख रही है।


होटल और भीड़भाड़ वाले बाजारों में निगरानी बढ़ाई गई है। पुराने गाजियाबाद के भीड़भाड़ वाले इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है, साथ ही लोगों को सचेत किया जा रहा है कि कोई भी संदिग्ध नजर आए तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सभी लोगों को आपसी सौहार्द के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बस अड्डों और रेलवे स्टेशन के पास के सभी होटलों में जांच कराई गई है और होटल संचालकों को ताकीद की गई है कि पूरी जांच और दस्तावेज प्राप्त करने के बाद ही किसी को होटल में प्रवेश दें। शक होने की स्थि‌ति में तत्काल पुलिस को सूचित करें। दिल्ली सीमा से जुडे क्षेत्र में अतिरिक्त चौकसी बढ़ा दी गई है।

दिल्ली की सीमा से सटे क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। खुफिया एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय रहकर हर गतिविधि को वॉच कर रही हैं। हर बॉर्डर पर कड़ी चौकसी के निर्देश जारी किए गए हैं। रात्रि 8 बजे से भारी वाहनों की गाजियाबाद से दिल्ली की ओर आवाजाही रोक दी गई है। इसके साथ ही दिल्ली में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है ताकि सुरक्षा में कोई भी चूक न हो। 14 अगस्त शाम आठ बजे से सभी प्रकार के वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक रहेगी।


डॉग स्कवॉड जांच कर रही है। रेलवे पुलिस ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सभी प्लेटफार्मों की निरंतर जांच की जा रही है। यहां रुकने वाले सभी ट्रेनों में डॉग स्कवाड की मदद से निरंतर जांच कराई जा रही है। उन्होंने यात्रियों से आव्हान किया है कि कम से कम सामान लेकर यात्रा करें ताकि सुरक्षा क्लीयरेंस में कम समय लगे। स्टेशन में प्रवेश करते समय अपने सामान की स्कैनिंग अवश्य कराएं। जांच के दौरान पुलिस कर्मियों का सहयोग करें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?