आदिवासी सम्मेलन से लौट रहे बाइक सवार युवक अज्ञात जानवर से टकरा कर गिरे,दो की मौत एक गम्भीर रूप से घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जनपद में म्योरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नधिरा गांव में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े जानवर से टकरा गया जिसमें बाइक सवार तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए। सड़क दुर्घटना में गिरने की आवाज सुन आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे तथा घायलों को उठाकर सड़क से किनारे किए तथा एंबुलेंस के माध्यम से म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने दो युवकों को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया वहीं एक की हालत नाजुक दिखाते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया घटना की सूचना ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सोनू पुत्र शिवचरण 26 वर्ष, राजू पुत्र मंगल गोड 28 वर्ष, जगनारायण खरवार पुत्र रंजीत 22 वर्ष निवासी बकरिहवा तीनों एक ही बाइक से बबनडीहा गांव में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में शामिल होने आए थे।

कार्यक्रम समाप्ति के बाद तीनों बाइक से घर लौट रहे थे तभी  सड़क पर अचानक एक जानवर आ गया जिससे बाइक अनियंत्रित होकर उससे जा टकराया जिससे तीनों बुरी तरह घायल हो गए। वही सूचना पर पहुची पुलिस ने तीनों को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया जहां सोनू और राजू को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया जबकि जगनारायण को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान पुलिस ने परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?