भाजयुमो ने कारगिल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा(8115577137)

सोनभद्र। राजा शारदा महेश इंटरमीडिएट में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कर कारगिल विजय दिवस के वीर शहीदों को नमन किया गया। जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा विशाल पाण्डेय  के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

जिला अध्यक्ष ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा साथियों कारगिल में हमने केवल युद्ध नहीं जीता था हमने सत्य , संयम और समर्थ का अद्भुत परिचय दिया था। आप जानते हैं भारत समय उस समय शांति के लिए प्रयास कर रहा बदले में पाकिस्तान ने अपना अविश्वासी चेहरा दिखाया लेकिन सत्य के सामने असत्य और आतंकी हार हुई साथियों पाकिस्तान ने अतीत में जितने भी दुष्प्रयास किए उसे मुंह की खानी पड़ी है लेकिन पाकिस्तान ने अपने इतिहास से कुछ नहीं सीखा हैं वो आतंकवाद के सहारे अपने आप को प्रासंगिक बनाए रखने का प्रयास कर रहा है पाकिस्तान को कहना चाहता हूं कि उनके नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका रूबी प्रसाद, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत , भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी , कृष्ण मुरारी गुप्ता, मंच संचालन कर रहे जिला महामंत्री रजनीश रघुवंशी , विनय श्रीवास्तव, हीरेश द्विवेदी, कार्यक्रम संयोजक शिवम सिंह राजपूत , आलोक पाण्डेय , उत्कर्ष पाण्डेय, राजा पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी दिशान्त द्विवेदी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?