लक्जरी कार से 82 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

उड़ीसा से वाराणसी , प्रयागराज और अन्य जिलो में करता था गांजा की तस्करी

82 किलो गांजा की पुलिस ने 16 लाख 40 हजार रुपये बतायी कीमत

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद पुलिस का मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो पर अनवरत प्रहार जारी है। आज करमा थाना पुलिस ने एक कार से 82 किलो गांजा बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर उड़ीसा से यूपी के कई जिलों में गांजा की तस्करी करता था। आज करमा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उड़ीसा से वाराणसी गांजा ले जाते समय इस तस्कर को गिरफ्तार किया है।जिसकीअनुमानित कीमत 16 लाख 40 हजार रुपया है।
          
क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय ने बताया कि करमा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर  रॉबर्ट्सगंज-करमा मार्ग पर करमा गाँव तिराहे के पास से एक सियाज मारूती कार नं0 OD15 P6228 से उड़ीसा प्रान्त से गांजा लोड करके वाराणसी ले जा रहे कुल 82 किग्रा अवैध गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 16 लाख 40 हजार रुपया के साथ एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना करमा पर धारा 8/20/60 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

वही गिरफ्तार तस्कर हरेश रंजन होता ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि यह सियाज मारूती कार मेरी है, जिसका नम्बर OD15 P6228 है। मैं इसका वाहन स्वामी हूँ। मैं किसी के कहने पर अथवा स्वयं इस कार से उड़ीसा से गांजा लेकर वाराणसी व आस पास के जनपदों में जाता हूँ। मुझे गांजा ले जाने के लिये अच्छी कीमत मिलती है। इस बार मुझे सतीश नाम के व्यक्ति ने गांजा लेकर वाराणसी आने को कहा था, तो मैं उड़ीसा से अपने कार में गांजा को बण्डलों में रखवाकर अपनी गाड़ी की डिग्गी में भरकर वाराणसी को जा रहा था।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
हरेश रंजन होता पुत्र मानाभंजन होता निवासी जगन्नाथ कालोनी थाना अईथापाली जनपद सम्बलपुर उड़ीसा उम्र करीब 55 वर्ष।

*विवरण बरामदगी-*

1. वाहन संख्या OD15 P6228 सियाज मारूती कार।

2. नाजायज गांजा 82 किलो ग्राम।

*वांछित अभियुक्त*
सतीश पुत्र अज्ञात पता अज्ञात 

इस गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, एसआई जितेन्द्र कुमार यादव, शैलेन्द्र प्रकाश, सूर्या सिंह, विजय प्रसाद गोंड शमिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?