सोनभद्र/रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में 4 से 6 सितंबर 2026 तक आयोजित 8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन किया।
आंकड़ों में चैंपियनशिप –
-कुल राज्य 11
-कुल खिलाड़ी 453
-UP टीम 53 सदस्यीय
-UP के पदक कुल 39 पदक – 20 स्वर्ण, 15 रजत, 4 कांस्य
-परिणाम महाराष्ट्र विजेता, छत्तीसगढ़ उपविजेता, उत्तर प्रदेश तृतीय स्थान – सेकंड रनर-अप ट्रॉफी
प्रतियोगिता में यूपी के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु व भार वर्ग में दबदबा बनाया। पदक विजेताओं में सशिका गौतम (रजत), राशि (स्वर्ण), गौरांग सिंह (स्वर्ण), आदित्य दुबे (रजत), दिव्यांश मिश्रा (रजत), हर्ष प्रकाश सिंह (कांस्य), वैभव सिंह रघुवंशी (स्वर्ण), अंश (स्वर्ण), दर्शवीर सिंह (स्वर्ण), श्यामनारायण (रजत), ससीकांत (रजत), आयुष कुमार (रजत), कृष्णा (स्वर्ण), हर्षित यादव (स्वर्ण), तौसीफ आलम (स्वर्ण) और हर्षवर्धन सिंह तंवर (स्वर्ण) प्रमुख रहे।
सोनभद्र के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। इस उपलब्धि पर थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सोनभद्र के सचिव अनूप कुमार, संयुक्त सचिव मो. आसिफ खान, चेयरमैन इंजी. रमेश पटेल और प्रेसिडेंट डॉ. एचपी सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई दी।
थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी सैयद इमरान हुसैन ने भी टीम की सफलता पर खुशी जताई और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पदाधिकारियों ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। टीम की सफलता में मैनेजर अनूप कुमार, कोच शिव प्रताप साही, फीमेल कोच अनुष्का मौर्या और असिस्टेंट कोच मो. आसिफ का अहम योगदान रहा।






