सोनभद्र। शासन के आदेश पर सोमवार को जिले के सभी नगरीय निकायों में समाधान दिवस ‘सम्भव’ का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में अध्यक्ष रूबी प्रसाद की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई।
जनसुनवाई में कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें नगर पालिका सोनभद्र में 2, घोरावल 2, चुर्क-घुर्मा 2, चोपन 4, ओबरा 4, रेनुकूट 2, पिपरी 2, दुद्धी 2, डाला बाजार 1 और अनपरा में 2 शिकायतें आईं। मुख्य रूप से सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश से जुड़ी सभी शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।
अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। वहीं उपाध्यक्ष ने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आए लोगों को कोई परेशानी न हो, कर्मचारी गंभीरता से काम करें, लापरवाही पर जवाबदेही तय होगी।
इस अवसर पर जेई राजकुमार राज, सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, अजीत सिंह, विमलेश, सुजीत कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।






