बाइक से बरामद हुई 390 ग्राम हेरोइन, एक तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में पिपरी थाना पुलिस व एएनटीएफ की संयुक्त टीम की संयुक्त ने बाइक से 390 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया जिसकी अनुमानित कीमत 78 लाख रुपये बताया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देश में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत थाना पिपरी पुलिस एवं एएनटीएफ टीम को मुखबिर खास के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि नवकुटिया तुर्रा की ओर से एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहा है।

प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए बताए स्थान पर घेराबंदी कर एक तस्कर सौरभ कुमार सोनी पुत्र मुन्ना सोनी 24  वर्ष, निवासी डिबुलगंज दुर्गा मंदिर, थाना अनपरा को गिरफ्तार कर कब्जे से 390 ग्राम हेरोइन जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 78,00,000  रुपये, ₹520 नकद, एक मोटोरोला मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल नंबर UP64 AK 4943 बरामद किया।

उक्त उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधारा पर थाना पिपरी पर मु0अ0सं0 222/2025, धारा 8/20/29/60 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वही पूछताछ में तस्कर सौरभ कुमार सोनी ने बताया कि वह अपने गाँव के सूरज कुमार गुप्ता पुत्र राम नरेश गुप्ता निवासी डिबुलगंज, थाना अनपरा से हेरोइन प्राप्त करता था। सूरज गुप्ता मोबाइल फोन पर संपर्क कर उसे बताता था कि किसे और कहाँ नशे की खेप देनी है। अभियुक्त के अनुसार, उसी निर्देश पर वह 10 नवम्बर को वितरण के लिए निकला था, किन्तु रास्ते में पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।

वांछित अभियुक्त का विवरण– सूरज कुमार गुप्ता पुत्र राम नरेश गुप्ता निवासी डिबुलगंज थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

इस हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना पिपरी, प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह, एएनटीएफ गाजीपुर, उप निरीक्षक आदित्य नारायण सिंह एएनटीएफ गाजीपुर,  अमित कुमार चौरसिया,  इन्द्रजीत कुमार, अभिषेक कुमार, आषुतोष त्रिपाठी, शक्तिधर पाण्डेय, इन्द्रपाल सिंह, महेश कुमार सरोज, थाना पिपरी,  राजेश कुमार पासवान, थाना पिपरी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?