नौगढ़ नर-मादा अजगर के शव मिलने से सनसनी, वन विभाग ने शुरू की जांच

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के मरवटिया गांव स्थित सलैया ताल बंधी के पास सोमवार को नर और मादा अजगर के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों अजगरों के शव को कब्जे में ले लिया।

वन विभाग की टीम ने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमलेश सिंह की देखरेख में शवों का चिकित्सीय परीक्षण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में दोनों अजगरों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होने की बात सामने आई है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में खेती करने वाले कुछ लोगों ने खेतों में जानवरों के डर से इन अजगरों की हत्या कर दी होगी और बाद में शवों को ताल बंधी के पास फेंक दिया गया।

इस मामले में काशी वन्यजीव प्रभाग, रामनगर के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) बी. शिव शंकर ने बताया कि उन्हें अजगरों के शव मिलने की सूचना मिली है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जांच टीम में बीट इंचार्ज मुलायम, वनरक्षक प्रेम नारायण, वन दरोगा सोमेश समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वन्य जीवों को नुकसान पहुंचाने वालों की सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?