बाबा श्री काशी विश्वनाथ का लोकार्पण से अब तक 19 करोड़ भक्तो ने किया दर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शिवम

37 महीने में कुल 19 करोड़ 12 लाख 83 हजार 57 श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में मत्था टेका।

बात करें आंकड़ों की तो मई 2024 में सबसे अधिक 95.63 लाख श्रद्धालु और मई 2023 में सबसे कम 31.55 लाख श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे।

वाराणसी(उत्तर प्रदेश)। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद से अब तक 19 करोड़ से अधिक लोगों ने बाबा के दर्शन किए। यानी 37 महीने में कुल 19 करोड़ 12 लाख 83 हजार 57 श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में मत्था टेका। बात करें आंकड़ों की तो मई 2024 में सबसे अधिक 95.63 लाख श्रद्धालु और मई 2023 में सबसे कम 31.55 लाख श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे।

साल 2022 में सात करोड़ 11 लाख 47 हजार 210 श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई थी। इसके बाद 2023 में श्रद्धालुओं का आंकड़ा पांच करोड़ 73 लाख 10 हजार 210 था। वहीं, 2024 में 15 दिसंबर तक पांच करोड़ 79 लाख 83 हजार 27 श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार 13 दिसंबर से 31 दिसंबर 2021 तक 48.42 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया था।

उप जिलाधिकारी शम्भू शरण काशी विश्वनाथ मंदिर ने बताया कि हर महीने 51.67 लाख भक्त पहुंचते हैं बाबा के धाम मंदिर के एसडीएम शंभू शरण ने बताया कि धाम के लोकार्पण के बाद दिसंबर 21 से 15 दिसंबर 24 तक यानी 37 महीने में 19.12 करोड़ श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। औसतन हर महीने 51.67 लाख और रोजाना 1.74 लाख श्रद्धालु विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। लोकार्पण के बाद से ही लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?