अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। ऑपरेशन शुद्धि के तहत रावर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने सियाज कार में छिपाकर रखे गए 60.500 किलोग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹30 लाख के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा बुद्धवार की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर ग्राम लोढ़ी स्थित टीवीएस गोदाम के पास से 02 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार तस्करो की पहचान सत्यम यादव पुत्र राजेश्वर यादव, निवासी ग्राम लैसना, थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहांपुर तथा सीबू अली पुत्र सब्बन अली, निवासी ब्रह्मनान, थाना अल्लागंज के पीछे, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई। तस्करो द्वारा कार में गुप्त केबिन बनाकर उसमें गांजा छिपाकर तस्करी की जाती थी। उनके कब्जे से 03 प्लास्टिक के 43 कट्टों में रखे कुल 60 किलो 500 ग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹30 लाख है, बरामद किया गया। गांजा तस्करी में प्रयुक्त सुजुकी सियाज कार को धारा 60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पुलिस कब्जे में लिया गया। इस बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर धारा 8/20/27ए/29/60/61 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इन तस्करो को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक एसओजी रामस्वरूप वर्मा, प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज धर्मेन्द्र सिंह, निरीक्षक बनारसी यादव थाना रॉबर्ट्सगंज, उप निरीक्षक धर्मनारायण भार्गव, उप निरीक्षक उमाशंकर यादव, दिनेश कुमार, अमरजीत यादव, राम सिंह, हरिश्चन्द्र शामिल रहे।









