शक्तिनगर-वाराणसी के बाद अब मुर्धवा-बीजपुर मार्ग बन रहा दूसरा किलर रोड, हर महीने 2-3 हादसे

IMG 20261008 WA0023
IMG 20261008 WA0023

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर, सोनभद्र। किलर रोड के नाम से चर्चित शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग के बाद अब मुर्धवा-बीजपुर मार्ग दूसरा किलर रोड बनता जा रहा है। आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं से स्थानीय लोगों में भारी रोष है।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर हर महीने दो से तीन सड़क हादसे हो रहे हैं। जरहां से बीजपुर और म्योरपुर से मुर्धवा तक सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। कई जगह इतने गहरे गड्ढे हैं कि चालक का थोड़ा सा ध्यान भटकते ही बड़ा हादसा हो सकता है। दिनभर सैकड़ों छोटी-बड़ी गाड़ियां इस मार्ग से गुजरती हैं, बावजूद इसके अभी तक चौड़ीकरण नहीं हुआ है। सड़क के दोनों तरफ ऊंची पहाड़ियां और चट्टानें भी खतरा बनी हुई हैं।
लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए गए तो हादसे बढ़ते ही जाएंगे। पिछले सप्ताह ही हुए हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जिससे परिवार में मातम पसरा है। ऐसे ही न जाने कितने बेगुनाहों की जान इस मार्ग पर जा चुकी है।
गौरतलब है कि इसी मार्ग से पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद मनोज तिवारी, सांसद रवि किशन समेत कई बड़ी हस्तियों का आवागमन हो चुका है, फिर भी सड़क की दुर्दशा जस की तस बनी हुई है। सवाल उठ रहा है कि जिम्मेदार विभाग कब तक चुप्पी साधे रहेगा? समय रहते गुणवत्तापूर्ण मटेरियल से गड्ढे भरकर और चौड़ीकरण कर सड़क को व्यवस्थित नहीं किया गया तो हादसों का सिलसिला थमने वाला नहीं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?