बिजली विभाग के संविदाकर्मी की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटकता मिला राहुल निषाद का शव

IMG 20261014 18264756
IMG 20261014 18264756

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O- ड्यूटी से लौटने के बाद घर में सोया था युवक, सुबह शव मिलने से मचा हड़कंप

O- पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, पुलिस जांच में जुटी

चोपन (सोनभद्र) । उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में बिजली विभाग में संविदा कर्मी के पद पर कार्यरत युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। जुगैल थाना क्षेत्र के देवघर झरिया टोला में राहुल निषाद का शव घर में फंदे से लटकता मिला। पति का शव देखते ही पत्नी के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन युवक को चोपन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के मुताबिक, राहुल निषाद देवघर स्थित बिजली विभाग में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत था। ड्यूटी से लौटने के बाद वह घर आया और सो गया था। सुबह जब उसका शव फंदे से लटकता दिखाई दिया, तो परिवार में अफरा-तफरी मच गई। पत्नी ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन राहुल को नीचे उतारकर उपचार के लिए चोपन अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

आखिर किन परिस्थितियों में हुई राहुल की मौत?

राहुल निषाद की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल घटना को लेकर परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1568
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?