नौगढ़ में आंगनवाड़ी सम्मान समारोह, नवनियुक्त कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़। महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को तहसील नौगढ़ के सभागार में आंगनवाड़ी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के क्रम में आयोजित समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह ने नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई संस्कार भी कराया गया। शासन की योजना के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के बैंक खातों में साड़ी के लिए निर्धारित धनराशि का ऑनलाइन डीबीटी के माध्यम से अंतरण किया गया।

समारोह में कुपोषण से सामान्य पोषण स्थिति में आए बच्चों, उनके अभिभावकों और संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत क्षेत्र की प्रतिभावान बालिकाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में फूलझारी (सोनवार), स्नेहलता (चुपेपुर), सुशीला (देवरी खुर्द), कौशल्या (मलेवर) और अनीता (सेमरा कुसहही) शामिल रहीं। सहायिका पद पर रिंकू (मंगरही), सोन कुमारी (जममोहिनी), मीरा (देवरीकला), पुष्पा (मझगाईं), शशिकला (शमशेरपुर) और अनीता (अमृतपुर) को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रवेश कुमार प्रजापति, एडीओ समाज कल्याण सिद्धार्थ कुमार, आईएसबी अनिल कुमार, वीओ पीआरडी सुनील, मुख्य सेविका सरोज रानी एवं छाया देवी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पोषण और बाल विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके प्रयासों से बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाने में मदद मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1541
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?