Trending News
इस्लामिया मिल्लत सोसायटी का चुनाव संपन्न, 274 मत पाकर सुहेल खान बने सदर ग्रामीण स्कूलों के छात्रों का सपना हुआ सच, PM श्री के बच्चे करेंगे IIT दिल्ली, राष्ट्रपति भवन और साइंस सेंटर का भ्रमण – DM ने दिखाई हरी झंडी नौगढ़ में विस्फोटक गोला खाने से भैंस की मौत, पशुपालक ने डीएफओ और एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की SP नेता अविनाश कुशवाहा ने चुनाव आयोग को बताया ‘वोट चोर’, बोले- SIR के नाम पर 51386 वोट काटे, DM से लेकर BLO तक सब मिलीभगत में शामिल आईएएसओडब्ल्यूए के कार्यक्रम में छाए जनपद सोनभद्र के उत्पाद,’सोन अर्थ’ गिफ्ट हैंपर वरिष्ठ अधिकारियों को किए भेंट सोनभद्र में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी की 23.86 लाख की संपत्ति फ्रीज

नौगढ़ के बंधी में नहाते समय डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, मौके पहुंची पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के झुमरिया गांव में गुरुवार को सलहिया ताल बंधी में दोस्तों के साथ नहाते समय 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शशिकांत पुत्र शिवानंद के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, झुमरिया गांव निवासी शशिकांत अपने दोस्तों के साथ सलहिया ताल बंधी में नहाने गया था। सभी दोस्त बंधी में नहा रहे थे। इसी दौरान नहाते-नहाते शशिकांत गहरे पानी की तरफ चला गया और डूबने लगा। दोस्त को डूबता देख साथियों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने शशिकांत को गहरे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत काफी गंभीर हो चुकी थी।

शशिकांत के डूबने की सूचना उसके परिजनों को भी मिल चुकी थी। मौके पर पहुंचे परिजन तत्काल उसे नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उपस्थित चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। गांव के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। वहीं सूचना पर नौगढ़ पुलिस भी अस्पताल पहुंची।

मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया कि शशिकांत के पिता शिवानंद शिक्षामित्र हैं। उनके तीन बेटे हैं। सबसे बड़े बेटे का नाम उमाकांत, जबकि सबसे छोटे बेटे का नाम रविकांत है। शशिकांत तीन भाइयों में मझिला था। शशिकांत कक्षा 12 का छात्र था और पढ़ने में अच्छा था। उसकी मौत की खबर से परिवार के साथ गांव के लोग भी गहरे सदमे में हैं। माता गीता देवी और पिता शिवानंद का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि झुमरिया गांव का एक युवक बंधी में डूब गया था, जिसे नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जांच में युवक को मृत पाया गया।

नौगढ़ थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव ने बताया कि बंधी में नहाते समय एक युवक डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?