सोनभद्र। विंध्य कन्या पीजी कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न संकायों की 50 छात्राओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों का प्रदर्शन प्रशंसनीय रहा।
प्रतियोगिता में श्रेया, अनुराधा, अंजली केशरी, प्रीति, खुशबू, अनुपमा, हर्षिता, सुषमा कुमारी, शिवांगी शर्मा सहित अन्य छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
मेहंदी प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. अंजली विक्रम सिंह, डॉ. मालती शुक्ला, डॉ. विनीता केशरी, दीपिका श्रीवास्तव, अरुणा पाण्डेय और प्रतिभा केशरी रहीं।
प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या ने कहा कि हमें अपनी परंपरा, सभ्यता और संस्कृति को बनाए रखना चाहिए। प्रतियोगिता के विजेताओं को महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव पर सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर चीफ ट्रस्टी डॉ. अजय सिंह, डॉ. कैलाश नाथ, डॉ. गीता, पूजा, कीर्ति आदि मौजूद रहीं।






