आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो का समय पर करे निस्तारण:एडीएम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण को लेकर अधिकारियों के साथ अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के उपस्थिति में बैठक की गयी।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि जनता दर्शन, सम्पूर्ण समाधान दिवस, आईजीआरएस, थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये, जिससे कि जन मानस की समस्याओं का ससमय निस्तारण हो सकें।

उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायातों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी स्थल पर जाकर शिकायतकर्ता का फीडबैक प्राप्त करते हुए शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें, निस्तारण के दौरान स्थल पर कार्यवाही सम्बन्धी जीपीएस फोटोग्राफ्स अपलोड करना सुनिश्चित करें, सम्बन्धित अधिकारी प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल को लागिन करते हुए प्राप्त होने वाली शिकायतों का फीडबैक भी प्राप्त करते रहें और प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी ससमय कराना सुनिश्चित करें, अंतिम दिवस में शिकायतों के निस्तारण करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगें रोहित यादव, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह, सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Comment

1447
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?