Trending News
इस्लामिया मिल्लत सोसायटी का चुनाव संपन्न, 274 मत पाकर सुहेल खान बने सदर ग्रामीण स्कूलों के छात्रों का सपना हुआ सच, PM श्री के बच्चे करेंगे IIT दिल्ली, राष्ट्रपति भवन और साइंस सेंटर का भ्रमण – DM ने दिखाई हरी झंडी नौगढ़ में विस्फोटक गोला खाने से भैंस की मौत, पशुपालक ने डीएफओ और एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की SP नेता अविनाश कुशवाहा ने चुनाव आयोग को बताया ‘वोट चोर’, बोले- SIR के नाम पर 51386 वोट काटे, DM से लेकर BLO तक सब मिलीभगत में शामिल आईएएसओडब्ल्यूए के कार्यक्रम में छाए जनपद सोनभद्र के उत्पाद,’सोन अर्थ’ गिफ्ट हैंपर वरिष्ठ अधिकारियों को किए भेंट सोनभद्र में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी की 23.86 लाख की संपत्ति फ्रीज

 भव्य शोभा यात्रा को अखाड़ा परिषद ने की तैयारी की समीक्षा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O श्री रामनवमी पर निकाली जाएंगी भव्य शोभा यात्रा, तैयारी को लेकर हुई बैठक

सोनभद्र। गुरुवार की देर शाम नगर के मध्य स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में श्री राम दरबार अखाड़ा समिति द्वारा रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा कि इस बार की रामनवमी ओर भी भव्य तरीके से मनाएंगे। इसके लिए नगर के सभी वार्डों में यात्रा वाले मार्ग पर भगवा ध्वज से लेकर साज सज्जा और वार्ड में संपर्क कर टोली बनाकर प्रभारी तय करके बैठक लेंगे। ताकि यात्रा को भव्य स्वरूप दिया जा सके और यात्रा की सूचना अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके, जिससे यात्रा में अधिक से अधिक लोग शामिल हो सकें।
लोकल कलाकारों की प्रतिभाओं को उभारने का काम करेगी अखाड़ा परिषद
अखाड़ा परिषद के संरक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि भगवान राम हमारे आराध्य हैं, हम उनके जन्मोत्सव परंपरागत तरीके से जैसे मानते आए हैं वैसे ही मनाएंगे। अखाड़ा परिषद के संरक्षक हर्ष अग्रवाल ने कहा कि रामनवमी की शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्ग पूर्व के भांति जैसे चलती थी वैसे ही चलेगी।
शोभा यात्रा श्री राम जानकी मंदिर विजयगढ़ पेट्रोल पंप से प्रारंभ होकर शीतला से चौक होते हुए धर्मशाला से चन्ड़ी होटल चन्डी होटल से शीतला मंदिर चौराहा से स्वर्णजयन्ती चौराहा से कचहरी होते हुए महिला थाना से होते हुए वापस श्री राम जानकी मंदिर पर समापन किया जाएगा।
महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने कहा कि रामनवमी की शोभायात्रा में मुख्य रूप से चार झांकियां होंगी – भगवान भोलेनाथ की झांकी, गणेश भगवान की झांकी, राम दरबार की झांकी और ढोल नगाड़े डीजे के साथ राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। बैठक में उपस्थित लोगों ने यात्रा को भव्य स्वरूप देने का संकल्प लिया।
बैठक में मुख्य रूप से अजीत चौबे, अभिषेक सिंह चंदेल, राम लखन सिंह, कीर्तन सिंह, राजेश गुप्ता, महेश, कीर्तन सिंह, अवधजी, राजेश बंसल, संदीप बलदेव सिंह, नीटू सिंह, अनुज केडिया, पुष्पा सिंह, मंजू गोस्वामी, रितु अग्रहरि, सुमन केसरी, वंदना मौर्य, आशा विश्वकर्मा, प्रकाश श्रीवास्तव, विनोद जलान, राजेश मिश्रा, आशीष अग्रवाल, अनुपम त्रिपाठी, उत्कर्ष पांडे, विवेक, मृगंग दुबे, तन्मय त्रिपाठी, योगेश सिंह, विनोद सोनी, सत्यम, अभिषेक गुप्ता, रवि जायसवाल, आशीष त्रिपाठी, धर्मेंद्र पटेल, निशु सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?