सनसनी : पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

ओबरा। स्थानीय थानांतर्गत सेक्टर एक निवासी युवक द्वारा पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या करने की सनसनीखेज घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। मृतक की पहचान सगीर अंसारी (20) पुत्र असगर अंसारी के रूप में हुई है, जो ओबरा परियोजना कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन ओबरा सी परियोजना में संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत था।

पत्नी को फोन कर मौत को लगाया गले
मंगलवार की शाम करीब 6 बजे सगीर अंसारी रोज की तरह काम से घर लौटा। कुछ देर बाद अचानक खैरटिया रोड के पास स्थित ऊँची पानी की टंकी पर चढ़ गया। टंकी के ऊपर से सगीर ने अपनी पत्नी को फोन किया और भावुक बातें करते हुए अचानक छलांग लगा दी। टंकी से गिरते ही सगीर बुरी तरह घायल हो गया।

आनन-फानन में अस्पताल, लेकिन नहीं बच सकी जान
आसपास के लोगों ने जब युवक को गिरते देखा तो घटना की जानकारी तुरंत उसके परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुँचे और घायल सगीर को लेकर चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे। लेकिन वहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार में मातम, कारण अज्ञात
युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

क्षेत्र में शोक की लहर
इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग इस दुखद घटना पर हैरान और स्तब्ध हैं। पुलिस द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?