भाजपा के निर्वाचित जिला अध्यक्ष का स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बैन्ड बाजे से स्वागत, मिठाई बांटी गई

बभनी (सोनभद्र)। क्षेत्र में भाजपा के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता का मंगलवार को बभनी मोड़ तिराहे पर मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा के नेतृत्व में वरिष्ठ पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया । जिलाअध्यक्ष को मिठाई खिलाकर बैण्ड बाजे से स्वागत किया गया।जय श्री राम के नारे लगाए गए।इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रतिनिधि प्रमोद दुबे ने कहा की एक बार पुनः जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर क्षेत्र की जनता में हर्ष व्याप्त है नन्दलाल गुप्ता सदैव भाजपा के नीतियो एंव कार्यकर्ताओ के हित मे सदैव कार्य किए है जिसे संगठन मे फिर से भरोसा जताते हुए पुनः सोनभद्र की कमान सौपी है।

इससे कार्यकर्ताओ मे हर्ष है। वही मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा ने कहा की नन्दलाल गुप्ता को पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने से संगठन मे काफी मजबूती मिलेगा। सभी कार्यकर्ताओं में मिठाई बांटी गई।
इस अवसर अधिवक्ता पवन दुबे, अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, तुलसी राम प्रजापति, सुधीर पान्डेय, सत्य नारायण तिवारी, यदुवीर सिंह खरवार, जवाहिर जोगी, राधेश्याम पांडेय, बसन्त देव पांडेय द्वारिका गुप्ता, नन्दलाल गुप्ता, ईश्वर प्रसाद, महेन्द्र, प्रदीप बारी सहित सैकड़ों की संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?