ट्सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के बभनी – अम्बिकापुर मार्ग पर वृहस्पतिवार को सुबह नवाटोला मोड़ के पास ट्रैलर ने टीवीएस मोपेड पर सवार व्यक्ति को धक्का मार दिया। धक्के से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल 112 को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया।हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार रामनाथ 45 पुत्र मोहरशाय निवासी नवाटोला पोखरा की सड़क हादसे में मौत हो गई।मृतक के भतीजे बलवंत ने बताया कि यह सोलर पंप लगवाने के लिए मिस्त्री लेने आसनडीह जा रहे थे।वह जैसे ही कटरोड से मेनरोड पर आये अम्बिकापुर की तरफ से आ रहे ट्रेलर से धक्का लग गया।वह वहीं गिर गये और छटपटाने लगे। इतने में आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की सूचना तत्काल 112 और बभनी पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रामनाथ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया।हालत गंभीर होने की दशा में उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि ट्रैलर को पकड़ लिया गया है और आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?