मोबाइल टावर से डीजल चोरी करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बभनी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिओ कंपनी के टावर से डीजल चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण:- पुलिस के अनुसार, मंगलवार की रात को ग्राम असनहर स्थित जिओ कंपनी के टावर पर हुई थी। चोरों ने टावर के जनरेटर से 15 लीटर डीजल चुरा लिया था।पुलिस ने जांच में प्रियांशु जायसवाल पुत्र मनसाराम जायसवाल 19 वर्ष, निवासी लीलाडेवा चोरी में शामिल होना पाया। पुलिस ने उसके पास से चोरी किया गया 15 लीटर डीजल भी बरामद कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ धारा 303(2), 317(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। प्रियांशु को दोपहर में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक के बाद साथ उपनिरीक्षक मक्खन लाल व कांस्टेबल सुधाकर सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?