बांटी-चोखा की पार्टी में गए युवक की सन्दिग्ध परिस्थितियो में गोली लगने से हुई मौत,जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

एकलौते बेटे की सन्दिग्ध मौत पर पिता ने लगाया हत्या का आरोप

मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चील्ह थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चेकसारी में लल्लन यादव के मशीन के पास पोखरे पर 25 वर्षीय युवक हर्ष सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गयी।इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। वही परिजनों

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम को हर्ष सिंह पुत्र अनिल सिंह 25 वर्ष, निवासी ग्राम पंचायत बल्लीपरवा के राजस्व गांव पुरवा का रहने वाला था जो अपने घर से अपने किसी दोस्त के यहां बांटी चोखा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बुलेट मोटरसाइकिल से निकला था। जिसकी सन्दिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गयी,इस घटना की सूचना उसके परिजनों को रात्रि में हो लोगो द्वारा दी गयी। 

मृतक युवक के पिता अनिल सिंह ने बताया कि रात्रि के 10:00 बजे करीब सूचना प्राप्त हुई की हर्ष सिंह पुत्र अनिल सिंह 25 वर्ष ने अपने कनपटी पर गोली मार ली है जिससे उसकी मौत हो गई है जैसे ही जानकारी आसपास के लोगों को हुई भारी संख्या में लोग वहां पहुंच चुके थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर चील्ह पुलिस के उप निरीक्षक मनोज सिंह के साथ-साथ थाना प्रभारी और सीओ सदर मौके पर पहुंच चुके थे ।

इस घटना को लेकर उप निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह सुसाइड का मामला प्रतीत होता है लेकिन पूरी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो सकती है। उन्होंने बताया कि रात के करीब 12:00 बजे पुलिस टीम वहां पहुंची जहां पर चेकसारी गांव में लल्लन यादव के मशीन के पास पोखरे पर 25 वर्षीय युवक के दाहिने कान के ऊपर गोली लगी थी और उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने आनन फानन में उसके शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु मिर्जापुर भेज दिया था।

वही पिता अनिल सिंह का कहना है कि हमारी बेटे की हत्या की गई है। हर्ष सिंह के मौत की जानकारी उनके घर वालों को हुई तो माता और पिता का रो रो कर बुरा हाल था ।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?