नौगढ़ में सड़क दुर्घटना में युवक का मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के नौगढ़-मधुपुर मार्ग पर सोमवार रात्रि लगभग 8 बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बसौली गांव निवासी 22 वर्षीय गणेश उर्फ निरहू पुत्र सदाबृक्ष के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गणेश किसी कार्य से अपने घर से मधुपुर जा रहा था। इसी दौरान जयमोहनी पोस्ता के पास उसकी मोटरसाइकिल किसी कारण वर्ष अनियंत्रित हो गई और सामने खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा और खून से लथपथ हो गया।

घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेजा जा रहा है।

बताया जाता है कि गणेश हाल ही में महाराष्ट्र से काम कर घर लौटा था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां रामवंती का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में गणेश सहित तीन भाई थे, जिनमें वह मझिला बेटा था।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?