घर की बडेर में फांसी लगा युवक ने की आत्महत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार
कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकतवार में रविवार शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


जानकारी के अनुसार नकतवार निवासी संतोष पुत्र रामनिहोर (32 वर्ष) ने रविवार को करीब 4 बजे शाम किसी बात को लेकर अपने घर के बड़ेर में फांसी लगा ली। काफी देर तक घर से बाहर न निकलने पर जब उसकी मां खाना देने पहुंची तो वह यह दृश्य देखकर सन्न रह गई। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।


बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतक की पत्नी अपने मायके विंदमगंज गई हुई थी। मृतक अपने पीछे दो पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Comment

1450
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?