रेलवे स्टेशन रोड पर जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- इलाज से पहले मौत, पुलिस जांच में जुटी

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। जनपद सोनभद्र में जहरखुरानी की एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन रोड के पास एक 42 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

मृतक की पहचान अजीत कुमार गुप्ता (42 वर्ष), पुत्र अवधेश गुप्ता, निवासी काशीपुरा, थाना पन्नुगंज थाना के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अजीत कुमार गुप्ता धान खरीदारी के व्यवसाय से जुड़े हुए थे और काम के सिलसिले में अक्सर बाहर जाया करते थे।

पुलिस के मुताबिक, युवक का शव रेलवे स्टेशन रोड के पास मिला। मौके से पुलिस ने लगभग 6 से 7 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में जहरखुरानी गिरोह द्वारा नशीला पदार्थ खिलाकर लूट और हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

इस मामले में माधव सिंह, प्रभारी निरीक्षक, सदर कोतवाली ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ युवक के मोबाइल कॉल डिटेल्स की भी जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि जहरखुरानी की पुष्टि होती है तो यह संगठित अपराध का मामला माना जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना ने एक बार फिर रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?