योगी सरकार पूंजीपतियो को लाभ पहुंचाने के लिए बंद कर रही विद्यालय: रमेश गौतम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज करने के निर्णय पर तत्काल रोक लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष रमेश गौतम के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।

जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने कहा योगी सरकार द्वारा बिना सोचे समझे कानून का उल्लंघन करते हुए 16 जून को एक शासनादेश निर्गत किया गया हैं। जिसमें कहा गया है कि जो कम छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालय हैं, उनको पास के बड़े विद्यालयों में मिला कर स्कूलों को बंद कर दिया जाएगा। एक तरफ योगी सरकार मदिरालयों को खोलने का रिकॉर्ड बना रही है। 2024 में 27308 मधुशाला खोला जा रहा है तो दूसरी तरफ योगीराज में अब तक 26000 से अधिक विद्यालय बंद हो चुके हैं। अब बच्चों के कम संख्या के बहाने 27000 और प्राथमिक विद्यालय बंद करने जा रही है, जिसको हम लोग होने नहीं देंगे।

पार्टी संस्थापक सदस्य ज्योतिजंग सिंह ने कहा राज्यपाल से पूछना चाहते है, आप ही बताइए की उत्तर प्रदेश को क्या चाहिए ? पाठशाला या फिर मधुशाला ।


इस विरोध प्रदर्शन में जिला महासचिव विमलेश सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार मौर्या, यूथ विंग के प्रदेश सचिव राकेश कुमार, जिला सचिव शिवम सिंह घमडी,पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत तिवारी, बल्ली पाठक, यूथ जिला उपाध्यक्ष शुभम मिश्रा, राजेंद्र मौर्या,अनवर अली,लक्ष्मण मौर्या,प्रेम नाथ कन्नौजिया,शंभू नाथ, राकेश कुमार,राजेश कुमार,वशिष्ठ पनिका,रमाकांत पनिका, अखिलेश देव पाण्डेय,नागेंद्र मौर्या,राजू सोनकर,राम विलास निषाद, संतोष मौर्या, सुभाष कुमार, नौशाद अली, महेंद्र पाल, रफीक आदि शामिल रहे।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?