मत्रों के साथ की गई धर्मध्वजा पूजा श्रद्धालुओं ने लगाई जयकारे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O भगवान श्रीसुदासु ब्रह्म बाबाजी महाराज के सान्निध्य में पञ्चकुण्डीय श्रीलक्ष्मीनारायणमहायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन

सोनभद्र। नरखोरिया, नईबाजार में भगवान श्रीसुदासु ब्रह्म बाबाजी महाराज के पावन सान्निध्य में पञ्चकुण्डीय श्रीलक्ष्मीनारायणमहायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा का विराट आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन के लिए धर्मध्वजा की स्थापना की गई है।
यह यज्ञ 18 मई 2026 को जलयात्रा से प्रारम्भ होगा और 24 मई 2026 तक चलेगा। इस अवसर पर पूज्यपाद छत्तीसगढ़ पिठाधिश्वर श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी ब्रह्मदेवाचार्य महाराज के कृपापात्र शिष्य यज्ञकर्तां- अर्जुन रामानुज वैष्णवदास जी महाराज उपस्थित रहेंगे।
इस आयोजन में रत्नेश पाण्डेय (ग्राम प्रधान), शैलेश तिवारी (एडवोकेट), सतिश देव पाण्डेय (एडवोकेट), रामू चौबे (चरकोनवा), आचार्य रमापति तिवारी, यज्ञनारायण द्विवेदी, अंशु मिश्रा, अविनाश चौबे, उग्रसेन शुक्ल, विजय बहादुर तिवारी, लालबहादुर पटेल, ओमप्रकाश तिवारी, राजेश सिंह, भरत तिवारी, विद्यासागर कुशवाहा (मर्करी), पि.सी. सरकार (जादूगर), रामप्यारे तिवारी, शिवनारायण तिवारी, रामललित शुक्ल, अशोक तिवारी, रिंकू तिवारी, ईश्वर तिवारी, विकास तिवारी, इन्द्रजीत तिवारी, अंजीत तिवारी, अमित तिवारी, अतुल तिवारी, रिशु तिवारी, रोहित तिवारी सहित अनेकों भक्तजन उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?