होलिका दहन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न, की सुख-समृद्धि की कामना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विरेन्द्र कुमार

विंढमगंज सोनभद्र। थाना क्षेत्र में भारती इंटरमीडिएट कॉलेज खेल मैदान में होलिका दहन का पर्व पारंपरिक श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ धूमधाम से बीती रात्रि को लगभग 1.30 बजे संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं नगरवासी शामिल हुए। शाम से ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया। स्थानीय कलाकारों ने होली गीत, भजन एवं लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिस पर लोग देर रात तक झूमते रहे। रात्रि में श्रद्धालु ढोल-तासे बजाते पूरे नगर का भ्रमण करते हुए उत्साहपूर्वक जुलूस निकाला। इसके बाद रात्रि लगभग 1:30 बजे पंडित राजु रंजन तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत होलिका का पुजन कर दहन किया गया। लोगों ने परिक्रमा कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर राजू गुप्ता, पवन रजक, अंटू केसरी, मुकेश केसरी, अविनाश अग्रवाल, सुमन गुप्ता, रुपेश केशरी, ओम रावत, विकास जायसवाल, सिया राम गुप्ता, अशोक जायसवाल, संजय गुप्ता, रघुवीर पटेल, टूनटून केशरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?