बारिश ने खोली पीडब्ल्यूडी की पोल, बीजपुर-रेणुकूट मुख्य मार्ग बना तालाब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पीयूष कुमार

सड़क पर पानी ही पानी, गड्ढों में फंस रही गाड़ियां, विभाग बेखबर

बीजपुर (सोनभद्र)। क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश ने पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही की कलई खोल दी है। बीजपुर-रेणुकूट मुख्य मार्ग बुधवार को तालाब में तब्दील हो गया। मोटर गैरेज और अग्रवाल धर्मशाला के पास सड़क पर भरे पानी और बड़े-बड़े गड्ढों ने राहगीरों का जीना मुश्किल कर दिया।

दोपहिया वाहन जहां-तहां फिसलते दिखे, कुछ बंद हो गए तो कुछ गिर पड़े। बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे अभिभावक परेशान दिखे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं, उन्हें सड़क की हालत नहीं दिख रही।

लाखों रुपये सड़क रखरखाव के नाम पर खर्च होने के बावजूद मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। इलाके के लोग परेशान हैं, मगर जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे बैठे हैं। गड्ढों और जलभराव से तंग आ चुके लोग अब चुनाव में इसका जवाब देने की बात कर रहे हैं।

विभाग ने दी सफाई

संपर्क करने पर एक्सियन एसके सिंह ने बताया कि गड्ढों की फिलिंग गुरुवार से शुरू कर दी जाएगी। वहीं, पक्की सड़क के लिए शासन से बजट पास होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?