बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करे कार्यकर्ता : कमरचन्द बिन्द

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत घोरावल विकास खण्ड मे जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की अगुवाई मे एक बैठक आहूत हुई। इस बैठक में  बतौर मुख्य अतिथि यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव करमचंद बिंद और विधि सिंह मौजूद रहे।

पूर्व प्रदेश सचिव करमचंद बिंद ने कहा की यूपी कॉंग्रेस के आह्वान पर हर ब्लाकों और नगर पंचायत क्षेत्र मे संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है, संगठनात्मक मजबूती के लिए न्याय पंचायत स्तर और ग्राम पंचायत स्तर और बूथ तक संगठन को मजबूती के लिए काम किया जा रहा है।


क्वाडीनेटर विधि सिंह ने कहा की संगठन सृजन अभियान मे काम करने वाले युवाओं को संगठन के मुख्य धारा मे जोड़ कर संगठन के मजबूती पर बल दिया जा रहा है। तीन महीने मे संगठन बूथ लेबल तक मजबूत बनाया जाएगा ताकि आने वाले पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस अपना परचम लहरा सके।


जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा की जनपद मे सडक, बिजली, रोजगार, मजदूरों की समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। बीजेपी सरकार मे महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर बढ़ते अपराधों, किसानो की समस्याओं को लेकर संघर्ष की रूप रेखा बनाकर जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


बैठक मे विनोद तिवारी, लल्लू राम पाण्डेय, शत्रुंजय मिश्रा, आशुतोष दुबे, राज बलि पाण्डेय, इनामुल अंसारी,सौदागर अली , हनीफ खान, रविशंकर तिवारी, अर्जुन, गोरे लाल, राहुल सिंह, पंकज मिश्रा, सेराज हुसैन, सूरज बर्मा, आशीष सिंह, बबूंदर गोंड, सेवालाल कोल, गणेश गोंड, रविशंकर शुक्ला, कृष्ण कुमार सिंह, रोशनी बेगम, सुरेश पांडे, काशीनाथ चौहान, अमरेश, प्रिंस पांडे, मुरादअली,श्रीकांत मिश्रा, आशीष सिंह, काशी नाथ बियार,अंशु मदेशिया, राम विलास, मोहम्मद याक़ूब, राम रूप शुक्ला,
प्रदीप सिंह, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1410
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?