संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता हो एक जुट: रामविचार गौतम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

दुद्धी विधानसभा में बसपा पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक

विंढमगंज/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के बसपा बसपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ की समीक्षा बैठक का आयोजन सलैयाडीह में किया गया। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी संजय कुमार गोंड (धुर्वे) ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामविचार गौतम, मुख्य मंडल प्रभारी (मिर्जापुर मंडल) रहे, सेकरार अहमद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामविचार गौतम ने कहा कि पार्टी कि ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठन हैं। यदि प्रत्येक पदाधिकारी अपने क्षेत्र में पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करे और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाए, तो पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। पार्टी की नीतियों एवं बहुजन समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।


अध्यक्षता कर रहे विधानसभा प्रभारी संजय कुमार गोंड (धुर्वे) ने पदाधिकारियों से कहा कि गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाकर नए लोगों को पार्टी से जोड़ें तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए नियमित बैठकें आयोजित करें। अनुशासन, सक्रियता और जनसंपर्क ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।


विशिष्ट अतिथि सेकरार अहमद ने कहा कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। संगठन की मजबूती से ही आगामी चुनावों में बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।


बैठक के दौरान विभिन्न सेक्टर एवं बूथों की संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा की गई। कई पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की गतिविधियों, समस्याओं एवं सुझावों को भी रखा। नेतृत्व ने सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार करते हुए संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने का आश्वासन दिया।


इस बैठक में संदीप भारती, नंदू प्रसाद गौतम, मो. वकील, रेखा रावत, डा. श्रवण कुमार ,मुन्ना लाल गौतम, मनीष दुबे, लक्ष्मण प्रसाद पनिका, राजेश धूसिया, राजकुमार,मनोज भारती, अब्दुल हकीम, विनोद भारती एवं अमित कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में विधानसभा, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1504
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?