जलस्तर घटने से परेशान छापरीडाड के ग्रामीणों ने किया  प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नमामि गंगे के तहत जल्द पानी सप्लाई की मांग, दलित-आदिवासी बस्ती में पेयजल संकट

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत आरंगपानी के छापरीडाड टोले में घटते जलस्तर व पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने समाजसेवी राजू कुमार गुप्त के नेतृत्व में सांकेतिक प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नमामि गंगे परियोजना के तहत जल्द पानी की सप्लाई शुरू करने की मांग की। छापरीडाड में दलित समाज के धरकार, आदिवासी खरवार व ओबीसी सोनी समाज के परिवार रहते हैं। जलस्तर कम होने से लोगों को पीने के पानी के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समाजसेवी राजू कुमार गुप्त ने कहा कि भीषण गर्मी में लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। सरकार से मांग है कि इस टोले में जल्द से जल्द पाइप लाइन से पानी की सप्लाई शुरू की जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके। सांकेतिक प्रदर्शन में वार्ड सदस्य विजय सोनी, पूर्व वार्ड सदस्य राजेंद्र धरकार, समाजसेवी संतोष गुप्ता, रामसहाय, बंधु राम, कौशल्या देवी, नंदलाल, गेंदालाल, दिनेश कुमार, शिव कुमारी, मधु देवी, लीलावती, कैलाश, राजदेव, रामगुलाम, कुसुम देवी समेत कई दर्जन ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?