बालू साइड पर मजदूरों का हंगामा, मशीनों से लोडिंग बन्द करने की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अशोक

कौशाम्बी(उत्तर प्रदेश)। जिले में शासन के सख्त निर्देश के बावजूद यमुना बालू घाट पर जेसीबी और पोकलैंड मशीनों से ट्रकों पर बालू लोडिंग किया जा रहा है,जिससे स्थानीय मजदूरों को काम नही मिल रहा है। आज बालू घाट पर मजदूरों ने हंगामा कर मशीनों से लोडिंग बन्द करने की मांग किया।

मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र के नंदा का पुरवा यमुना बालू घाट का है जहा बुधवार को बालू पट्टा धारक के लोग जेसीबी और पोकलैंड मशीनों से ट्रकों में बालू की लोडिंग कर रहे थे, मजदूरों को काम नहीं मिला तो मजदूरों ने लोडिंग रोक दी और हंगामा करना शुरू कर दिया। मजदूरों के हंगामे और विरोध पर पट्टेधारक के कर्मचारियों ने ट्रकों में लोडिंग बंद कर दी,जिससे ट्रकों की लंबी लाइन लग गई। मजदूरों के हंगामा किए जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बालू घाट पर मजदूरों के हंगामे और बालू लोडिंग बंद होने की सूचना पर खनन अधिकारी सहित तमाम अधिकारी बालू घाट पहुंचे और मजदूरों को मनाने में जुट हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?