महिलाओं व छात्राओं को किया गया जागरूक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

अमित मिश्रा

सोनभद्र। सोनभद्र विकास समिति द्वारा गुरुवार को ब्लॉक – चोपन के पंचायत भवन – पटवध के सभागार में “गवर्नमेंट सर्विस प्रोवाइडर” पर कार्यक्रम आयोजित किया । जिसमे संस्था निर्देशक राजेश , प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर मुमताज अख्तर , ग्राम प्रधान , ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल, चोपन ब्लाक से सहायक विकास अधिकारी एडीओ पंचायत और अन्य तकनीकी और लिपिकीय कर्मचारी कम्युनिटी मोबिलाइजर चंद्रशेखर, बीना , रौशनी , आशा, आंगनवाड़ी और विभिन्न समान्नितगण उपस्थित रहे।
राजेश चौबे ने संबोधित करते हुए बताया कि गर्वनमेंट सर्विस प्रोवाइडर पर जागरूकता आधारित कार्यक्रम का मुख्य उद्वेश्य बालिका स्वास्थ्य, जीविका, सशक्तिकरण , शिक्षा को बढ़ाना व आत्मनिर्भर बालिका निर्माण हैं।
ग्राम प्रधान ने बालक बालिका को एकसमान बताते हुए कौशल के महत्वपूर्ण बिन्दु का व्याख्यान किया और बालिका शिक्षा को संजीवनी बताया। बालिका संरक्षण आधारित विभिन्न कानूनी अधिकार का व्याख्यान किया ।
मुमताज द्वारा, प्रश्न उत्तर कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के सम्पूर्ण जिज्ञासापूर्ण प्रश्नों का जवाब दिया गया व सरकार द्वारा हिंसा सम्बन्धित मिशन योजना के बारे में बताया और स्वच्छता व स्वास्थ्य पर बालिकाओं से बात किया।
चंद्रशेखर ने बताया कि दैहिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ होना (समस्या-विहीन होना) ही स्वास्थ्य है। किसी व्यक्ति की मानसिक,शारीरिक और सामाजिक रुप से अच्छे होने की स्थिति को स्वास्थ्य कहते हैं।। स्वास्थ्य सिर्फ बीमारियों की अनुपस्थिति का नाम नहीं है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?