बीजेपी सरकार मे महिलाएं और बेटियाँ सुरक्षित नहीं है : ऊषा चौबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। महिला कॉंग्रेस की जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे ने शुक्रवार को बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है,
महिला कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे ने जारी बयान मे कहा की बीजेपी सरकार मे महिलाएं और बेटियाँ सुरक्षित नहीं है, जनपद सोनभद्र मे महिलाओं और बेटियों पर बढ़ते अपराधों को रोकने मे सरकारी तंत्र फेल साबित हो रहा है,बीजेपी सरकार मे कानून व्यवस्था ध्वस्त है, अपराधियों के हौसले बुलन्द है, सोनभद्र मे बेटियों और महिलाओं के साथ हो रहे अपराध लगातार बढ़ रहे है लेकिन बीजेपी सरकार मौन है, पूरा देश बालिका दिवस मना रहा है, लेकिन रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र मे एक बेटी लापता हो गई है अभी तक उस बेटी का पता नहीं चला है, वही अनपरा थाना क्षेत्र मे भी एक शिक्षिका के गायब होने की सूचना मिल रहीं है, वही ओबरा मे भी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मे एक महिला का शव मिला है!
पिछले दो हफ्तों मे दो बेटियों के शव मिले है l
जनपद मे हत्यारों और बलात्कारियों की संख्या बढ़ रही है, योगी जी मिशन शक्ति का ढोल पीट रहे है l
उन्होंने कहा की बीजेपी सरकार का बेटी पढाओ, बेटी बचाओ का नारा महज दिखावा है, सरकार बेटियों और महिलाओं पर अपराध रोकने मे फेल साबित हो रही है,
अगर अनपरा और रॉबर्ट्स गंज मे लापता हुए बेटियों को पुलिस प्रशासन तत्काल सकुशल घर वापसी नहीं कराती तो महिला कॉंग्रेस सड़कों पर उतर कर विरोध करेंगी l

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1568
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?