आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, महिला की हालत गम्भीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। आज तेज गरज चमक के साथ बारिश के दौरान स्थानीय थाना क्षेत्र के धूमा ग्राम पंचायत में ईश्वर गोंड पुत्र करीमन गोंड 65 वर्ष अपने घर के पास आम के वृक्ष के नीचे उमश भारी गर्मी के कारण बैठे हुए थे, इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

इस दौरान उनके परिजन कोई भी घर में नहीं थे ,घर के सभी लोग पड़ोस के गांव हरनाकछार में अपने रिश्तेदार के यहां शादी विवाह में गए थे। वही वृद्ध के मौत की खबर सुनते ही परिजन धूमा अपने घर वापस आये। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

वही पड़ोस में ही मीना देवी पत्नी संजय गोंड 32 वर्ष आकाशीय बिजली के चपेट में आने से बेहोश हो गई, जिसका प्राथमिक उपचार प्राइवेट अस्पताल में परिजनों के द्वारा कराया जा रहा है जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?