नौगढ़ तहसील में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 09 लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) तहसील सभागार में सोमवार को शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 09 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के रूप में चेक वितरित किए गए। यह कार्यक्रम ब्लॉक प्रमुख श्रीमती प्रेमा कोल की अध्यक्षता तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत में जनपद अंबेडकर नगर से माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरण का सजीव प्रसारण दिखाया गया, जिसे उपस्थित लाभार्थियों सहित क्षेत्रीय जनता ने देखा।

उप जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब लाभार्थी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं, साथ ही तहसील कार्यालय में उपस्थित होकर भी प्रार्थना पत्र जमा किया जा सकता है।

इस योजना के तहत किसी कृषक की दुर्घटना में मृत्यु होने की स्थिति में उसके परिवार को 05 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसके लिए कृषक के पास खेत की खतौनी, आधार कार्ड और बैंक खाता होना आवश्यक है।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह (सड्डू सिंह),भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान दास अग्रहरि, तहसीलदार सुरेश चंद्र, नायब तहसीलदार प्रभुनाथ यादव और सभी लेखपाल तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लाभार्थियों के नाम:- उषा देवी,करिश्मा,फुलवासी देवी,सुनीता देवी,गीत देवी,सरोज,शकील,चमेली,बेबी

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?