संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का नाले में मिला शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बद्री प्रसाद गौतम

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

सलखन (सोनभद्र) । राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी चेरूई के अन्तर्गत बुद्धवार सुबह 7 बजे के लगभग घनपत बांध के नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव उतराया हुआ पाया गया। सुबह ग्रामीणों द्वारा देखे जाने से आस पास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई।

मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार सरोज 25 वर्ष पत्नी छोटे लाल उर्फ मन्ना निवासी चिरुई टोला छिपहा अपने घर से मंगलवार साय 4 बजे से ही गायब थी। जिसकी परिजनो ने खोजबीन की। पता न चलने पर इसकी मायके वालों को रात 8 बजे महिला के गायब होने की जानकारी दी गई।

मायके वालों को जानकारी होने पर वे रात में ही अपने नात रिस्तेदार इत्यादि जगहो पर काफी खोजबीन किया लेकिन रात म़े़ कही पता नहीं चला। बुध्दवार सुबह महिला के घर से महज कुछ दूरी पर घनपत बांध के नाले में एक महिला का शव पानी में उतराया हुआ देखा गया। जिसकी जानकारी पुलिस चौकी को देने के पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।
मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि सरोज की शादी 3 वर्ष पूर्व हुई थी जिसकी गोद म़े दो वर्ष की एक लड़की और महिला पेट से गर्भवती थी।जो रक्षा बंधन पर्व पर घर भी आयी थी तो ससुराल वालो की तरफ से दहेज में सिकड़ी भी मांग करने के साथ महिला को प्रताड़ित भी किया जा रहा था। इस घटना के बाद मायके वालो ने हत्या करने का आरोप लगाया है । पुलिस को लिखित तहरीर देकर उचित कार्यवाही की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?